Our News
- Home
- News
शिक्षा और सेवा के माध्यम से NMIMS मुंबई के विद्यार्थियों ने दिल्ली के वंचित बच्चों के शैक्षणिक विकास कराया
- 2026-02-07 04:12:57
मुंबई स्थित प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान NMIMS के विद्यार्थियों ने अपने 'वी केयर' सामाजिक इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत दिल्ली के मौजपुर और यमुना विहार क्षेत्रों में शिक्षा की नई मिसाल पेश की है। छात्रों ने माता जीवनी बाई कन्या छात्रावास और गोपाल धाम केंद्र के बच्चों को न केवल बुनियादी विषय पढ़ाए, बल्कि उन्हें करियर और कौशल विकास के लिए भी प्रेरित किया।
तिरंगे की आन और सेवा का संकल्प सेवा भारती के केंद्रों पर देशभक्ति के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
- 2026-02-06 02:18:27
सेवा भारती के विभिन्न सेवा केंद्रों पर गणतंत्र दिवस का पर्व अटूट राष्ट्रप्रेम और उत्साह के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के साथ-साथ बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संविधान के मूल्यों और 'अंत्योदय' के संकल्प को दोहराया।
विराट हिंदू सम्मेलन स्वामी विवेकानंद दिल्ली छात्रावास के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- 2026-02-06 02:10:38
25 जनवरी 2026 को आयोजित भव्य 'विराट हिंदू सम्मेलन' में स्वामी विवेकानंद दिल्ली छात्रावास के छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने प्रकृति और संस्कृति के अंतर्संबंधों को दर्शाते हुए उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई।
थैलेसीमिया स्क्रीनिंग और हेल्थ कैंप में 45 छात्रों की हुई जांच
- 2026-02-06 02:01:38
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के अवसर पर रोहिणी स्थित MAIT में सेवा भारती द्वारा निशुल्क थैलेसीमिया स्क्रीनिंग और हेल्थ कैंप का आयोजन। नेताजी के "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा" के नारे को 'रक्त सुरक्षा' के आधुनिक संदर्भ में जोड़ा गया।
सेवा भारती के केंद्रों पर पीली आभा के साथ गूंजा सरस्वती वंदना का स्वर
- 2026-02-06 01:38:47
सेवा भारती के विभिन्न शिक्षा एवं संस्कार केंद्रों पर 'बसंत पंचमी' का पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना की और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय परंपराओं के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
सेवा के संकल्प के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने भरी हुंकार
- 2026-02-06 01:27:25
प्रांत कार्यालय में विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष गोष्ठियों में दिल्ली विश्वविद्यालय के 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान स्वामी जी के 'नर सेवा, नारायण सेवा' के सिद्धांतों और आधुनिक भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर गंभीर मंथन किया गया।
सेवा भारती की बहनों ने किया श्री गौ गोपाल गौशाला का दर्शन लिया सेवा का संकल्प
- 2026-01-19 00:36:14
सेवा भारती दिल्ली के दक्षिणी विभाग (बदरपुर जिला) की कार्यकर्ताओं और विभिन्न प्रकल्पों से जुड़ी बहनों के लिए एक दिवसीय 'प्रकृति एवं गौशाला दर्शन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फरीदाबाद स्थित श्री गौ गोपाल गौशाला में आयोजित इस प्रवास में भजन मंडली, सिलाई केंद्र, सौंदर्य प्रसाधन और किशोरी विकास केंद्रों की शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इस यात्रा का उद्देश्य बहनों को गौ-सेवा के महत्व से परिचित कराना और संगठन के भीतर आपसी समन्वय बढ़ाना था।
स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार करेंगे सेवा भारती के युवा दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने सेवा पथ पर चलने का लिया संकल्प
- 2026-01-19 00:25:04
राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर सेवा भारती, दिल्ली के प्रांत कार्यालय में विशेष संगोष्ठी का आयोजन। दिल्ली विश्वविद्यालय के 50 युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के 'नर सेवा-नारायण सेवा' के सिद्धांत पर मंथन किया और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान हेतु अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रण लिया।
सरस्वती विहार में शिक्षिका अभ्यास वर्ग का सफल आयोजन राष्ट्र निर्माण और संस्कार शिक्षा पर जोर
- 2026-01-16 05:47:09
केशवपुरम विभाग के सरस्वती विहार जिले में आयोजित अभ्यास वर्ग में शिक्षिकाओं ने लिया प्रशिक्षण। वरिष्ठ कार्यकर्ता बृजमोहन मित्तल जी द्वारा उपहार वितरण और जिला पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ गरिमामयी कार्यक्रम।
Words that Inspire Us
Your words make a difference!! There have been times when comedy star Kapil Sharma made us realize that he does much more than just make us chuckle.
Mr. Kapil Sharma
Indian stand-up comedian
Virat Kohli congratulates Sewa Bharati for their humanitarian work during the coronavirus pandemic.