News Details
शिक्षा और सेवा के माध्यम से NMIMS मुंबई के विद्यार्थियों ने दिल्ली के वंचित बच्चों के शैक्षणिक विकास कराया
- 2026-02-07 04:12:57
छात्रावास की छात्राओं ने बताया कि "भैया और दीदी ने हमें न केवल पढ़ाया, बल्कि यह भी बताया कि हम अपनी पढ़ाई के दम पर अपने सपनों को कैसे पूरा कर सकते हैं।" इंटर्नशिप के दौरान छात्रों ने बालिकाओं के लिए विशेष सत्र आयोजित किए, जिसमें डिजिटल साक्षरता, आत्मविश्वास निर्माण और भविष्य के करियर विकल्पों पर चर्चा की गई।
यमुना विहार के गोपाल धाम केंद्र पर भी शिक्षा का इसी तरह का माहौल देखने को मिला। यहाँ छात्रों ने प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के बच्चों को पढ़ाया। शिक्षण कार्य के साथ-साथ यहाँ खेल-कूद और कलात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। NMIMS के विद्यार्थियों ने बच्चों को स्वच्छता, समय प्रबंधन और अनुशासन जैसे जीवन मूल्यों के बारे में भी जागरूक किया।
NMIMS मुंबई का 'वी केयर' कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से एमबीए के छात्रों के लिए अनिवार्य हिस्सा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य कॉर्पोरेट जगत के भविष्य के प्रबंधकों को जमीनी स्तर की सामाजिक चुनौतियों से रूबरू कराना है। इंटरनशिप में हिस्सा ले रहे विद्यार्थियों का कहना है कि मुंबई की कॉर्पोरेट दुनिया से निकलकर दिल्ली की इन बस्तियों और छात्रावासों में बच्चों को पढ़ाना उनके जीवन का सबसे परिवर्तनकारी अनुभव रहा है। एक छात्र ने साझा किया, "जब हम इन बच्चों की आँखों में सीखने की चमक देखते हैं, तो हमें एहसास होता है कि वास्तविक विकास का मतलब केवल लाभ कमाना नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में बदलाव लाना है।"
छात्रावास और गोपाल धाम केंद्र के संचालकों ने NMIMS के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन के छात्रों द्वारा दी गई यह शिक्षा बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस तरह के आदान-प्रदान से बच्चों में उच्च शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है और उन्हें यह विश्वास होता है कि वे भी बड़े संस्थानों तक पहुँच सकते हैं।


