News Details
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेवा भारती ने 250 से अधिक सेवा केंद्रों का शुभारंभ किया।
- 2026-06-25 00:03:04
एक दिन, एक समय, एक साथ!
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेवा भारती दिल्ली द्वारा 300+ सेवा केंद्रों का शुभारंभ कर सेवा, शिक्षा, संस्कार एवं स्वावलंबन की नई ज्योति प्रज्वलित की गई।
समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने का यह संकल्प निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सेवा भारती दिल्ली ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए एक दिन में 250 से अधिक सेवा केंद्रों का शुभारंभ किया। इन केंद्रों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक उत्थान के विविध सेवा कार्य समाज के वंचित वर्गों तक पहुँचाए जाएंगे।


