News Details
सुपोषित भारत अभियान समापन पर संकल्प जारी
- 2025-09-29 04:55:30
सेवा भारती दिल्ली द्वारा आयोजित सुपोषित भारत अभियान का अंतिम दिन था, लेकिन इस अभियान का उद्देश्य और संदेश अब भी हमारे साथ है। इस अभियान के दौरान किए गए विभिन्न कार्यक्रमों और मेडिकल कैंप्स ने समुदाय के लाखों लोगों को अपने स्वास्थ्य और आहार के प्रति जागरूक किया।

हमारे द्वारा आयोजित जागरूकता सत्रों ने न केवल बच्चों, बल्कि उनके परिवारों को भी स्वस्थ भोजन और पौष्टिक आहार की महत्वता समझाई। इस अभियान के माध्यम से, हम न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को पहुँचाने में सफल हुए, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति एक स्थायी संकल्प का बीजारोपण भी किया।
