News
बलजीत नगर केंद्र नवीनीकरण हेतु हवन एवं भूमिपूजन
- 2025-08-25 07:53:49
24 अगस्त 2025 को पटेल नगर जिले के बलजीत नगर केंद्र में नवीनीकरण कार्य की शुरुआत के उपलक्ष्य में एक पावन हवन एवं भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह समारोह स्थानीय निवासियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई, जिसके बाद विधिवत हवन और भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए केंद्र के प्रमुख ने कहा कि बलजीत नगर केंद्र का नवीनीकरण क्षेत्र की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नया आयाम देगा। उन्होंने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया और निर्माण कार्य में सहयोग का आह्वान किया।
