News Details
सेवा भारती उन्नयन द्वारा ट्रांसजेंडर समाज को फिल्म दिखाई गयी
- 2025-11-01 04:58:42
सेवा भारती दिल्ली की 'उन्नयन' पहल के तहत दीपावली और भाईदूज के शुभ अवसर पर ट्रांसजेंडर समाज के २८ सदस्यों के लिए डिलाइट सिनेमा में 'कांतारा' फिल्म का विशेष फिल्म दिखाई गयी | यह पहल समाज के सभी वर्गों के साथ उत्सव की खुशी समान रूप से बाँटने का एक सुंदर प्रयास रही।
यह कार्यक्रम वास्तव में समानता और स्नेह के त्योहार जैसा था। कुल 26 प्रतिभागी, जो ट्रांसजेंडर समाज के सदस्य थे, इस विशेष प्रदर्शन में शामिल हुए। उनके चेहरों पर उत्साह और खुशी देखते ही बनती थी। पर्व के अवसर पर इस प्रकार का सामाजिक सम्मान और मनोरंजन का अवसर मिलना उनके लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण था।
सेवा भारती की कार्यकर्ताओं ने ट्रांसजेंडर सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे सिनेमा हॉल का वातावरण आत्मीयता और सकारात्मकता से भर गया।
डिलाइट सिनेमा में प्रदर्शित की गई फिल्म 'कांतारा' अपने सांस्कृतिक मूल्यों, पारंपरिक कथाओं और न्याय के सशक्त संदेश के लिए देश भर में चर्चित रही है। यह फिल्म प्रकृति, देवता और मानव के बीच के गहरे संबंध को दर्शाती है।
सेवा भारती के इस विशेष प्रदर्शन का लक्ष्य केवल मनोरंजन देना नहीं था, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति के महत्वपूर्ण तत्वों से जोड़ना भी था।
