News
सेवा भारती द्वारा यमुना किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण
- 2025-09-12 07:43:06
दिल्ली में यमुना नदी के आसपास के कई क्षेत्र हाल ही में बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस संकट की घड़ी में सेवा भारती ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए इन क्षेत्रों में विभिन्न सेवा कार्य किए हैं।


इसी क्रम में दिनांक 10 सितम्बर 2025 को, दोपहर 3 बजे, सेवा भारती की टीम ने दो प्रमुख स्थानों पर राहत वितरण का कार्य संपन्न किया: मयूर विहार मेट्रो स्टेशन के पास , सिग्नेचर ब्रिज के निकट क्षेत्र | इन दोनों स्थानों पर बाढ़ पीड़ित परिवारों को ताजा पका हुआ भोजन और आवश्यक दैनिक उपयोग की सामग्री जैसे सूखा राशन, पीने का पानी, बिस्किट, साबुन, सैनिटरी उत्पाद आदि वितरित किए गए।
सेवा भारती का यह सेवा कार्य केवल राहत प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर वर्ग के प्रति संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व का परिचायक भी है। टीम लगातार राहत शिविरों में कार्य कर रही है और आवश्यकता अनुसार आगे भी अन्य क्षेत्रों में सहायता जारी रखेगी।

